
शनिवार October 5, 2024 को लगभग 18.20 बजे भावनगर रेलवे मंडल के लोको पायलट श्री बलीराम कुमार एवं सहायक लोको पायलट श्री भरत संखला ने कि.मी. संख्या 56/05 – 56/06 प्राची रोड – देलवाडा सेक्शन के बीच एक सिंह को रेलवे ट्रैक पर देखा तो यात्री ट्रेन नंबर 09295 वेरावल-देलवाडा को इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर रोक लिया। लोको पायलट द्वारा ट्रेन मैनेजर (गार्ड) को सूचित किया गया।
ट्रेन के रूकने पर एक अन्य शेर झाड़ी से निकलकर रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चलने लगा। कुछ समय बाद फॉरेस्ट गार्ड के आने पर देखा गया की एक शेर, एक शेरनी एवं एक उसका बच्चा ट्रैक के साइड में खड़े हैं।
फॉरेस्ट गार्ड द्वारा बहुत कोशिश के बाद सभी शेरों को ट्रैक से दूर हटाया/भगाया गया। शेरों के ट्रैक से हटाए जाने के पश्चात लोको पायलट द्वारा ट्रेन को गंतव्य की ओर ले जाया गया।
भावनगर रेलवे मंडल द्वारा सिहों/वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मंडल के निर्देशानुसार ट्रेनों का संचालन करने वाले लोको पायलट निर्धारित गति का पालन करते हुए विशेष सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं। भावनगर रेलवे मंडल के लोको पायलटों की सतर्कता एवं वन विभाग के फॉरेस्ट ट्रैकरों की मदद से इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कुल 73 सिंहों की जान बचाई जा चुकी है।
मीटर गेज ट्रेनों के समय में 07.10.2024 से परिवर्तन का निर्णय
एशियाई सिहों की सुरक्षा हेतु माननीय हाई कोर्ट गुजरात के आदेशानुसार कांसियानेश-सासणगीर और जूनागढ़-बिल्खा सेक्शन में रात के दरमियान ट्रेन का संचालन नहीं करना है। वर्तमान में ट्रेन नंबर 09531 देलवाडा-जूनागढ़ और ट्रेन नंबर 09540 जूनागढ़-अमरेली अपने गंतव्य पर क्रमशः 20.20 बजे और 20.30 बजे पहुंचती हैं। इनके समय में सुधार करने एवं मीटरगेज में चलने वाली सभी ट्रेनों को समयसर चलाने के उद्देश्य से भावनगर मंडल के मीटर गेज पर चलने वाली 10 ट्रेनों के समय में 07.10.2024 से परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
इन ट्रेनों का विस्तृत विवरण इस प्रकार हैः
1. ट्रेन नंबर 09295 वेरावल-देलवाडा अपने वर्तमान निर्धारित समय वेरावल से 15.45 बजे की बजाय 14.05 बजे अर्थात् 1 घंटा 40 मिनट पहले प्रस्थान करेगी तथा देलवाडा स्टेशन पर वर्तमान निर्धारित समय 18.55 की बजाय 17.50 बजे पहुंचेगी।
2. ट्रेन नंबर 09531 देलवाडा-जूनागढ़ अपने वर्तमान निर्धारित समय देलवाडा से 14.00 बजे की बजाय 11.30 बजे अर्थात् 2 घंटा 30 मिनट पहले प्रस्थान करेगी तथा जूनागढ़ स्टेशन पर वर्तमान निर्धारित समय 20.20 बजे की बजाय 18.25 बजे पहुंचेगी।
3. ट्रेन नंबर 09292 अमरेली-वेरावल अपने वर्तमान निर्धारित समय अमरेली स्टेशन से 08.50 बजे की बजाय 06.30 बजे अर्थात् 2 घंटा 20 मिनट पहले प्रस्थान करेगी तथा वेरावल स्टेशन पर वर्तमान निर्धारित समय 13.50 बजे की बजाय 11.40 बजे पहुंचेगी।
4. ट्रेन नंबर 09539 अमरेली-जूनागढ़ अपने निर्धारित समय अमरेली स्टेशन से 06.30 बजे की बजाय 07.10 बजे अर्थात् 40 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी तथा जूनागढ़ स्टेशन पर अपने वर्तमान निर्धारित समय 10.10 बजे की बजाय 11.10 बजे पहुंचेगी।
5. ट्रेन नंबर 09532 जूनागढ़-देलवाडा अपने निर्धारित समय जूनागढ़ स्टेशन से 07.20 बजे की बजाय 08.40 बजे अर्थात् 1 घंटा 20 मिनट विलंबर से प्रस्थान करेगी तथा देलवाडा स्टेशन पर अपने वर्तमान निर्धारित समय 13.10 बजे की बजाय 15.25 बजे पहुंचेगी।
6. ट्रेन नंबर 09505 वेरावल-अमरेली अपने निर्धारित समय वेरावल स्टेशन से 13.00 बजे की बजाय 13.25 बजे अर्थात् 25 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी तथा अमरेली स्टेशन पर अपने वर्तमान निर्धारित समय 18.05 बजे की बजाय 18.40 बजे पहुंचेगी।
7. ट्रेन नंबर 09540 जूनागढ़-अमरेली अपने निर्धारित समय जूनागढ़ स्टेशन से 17.40 बजे की बजाय 14.05 बजे अर्थात् 3 घंटा 35 मिनट पहले प्रस्थान करेगी तथा अमरेली स्टेशन पर अपने वर्तमान निर्धारित समय 21.30 बजे की बजाय 18.05 बजे पहुंचेगी।
8. ट्रेन नंबर 09291 वेरावल-अमरेली अपने निर्धारित समय वेरावल स्टेशन से 09.40 बजे ही प्रस्थान करेगी परन्तु अमरेली स्टेशन पर अपने वर्तमान निर्धारित समय 14.45 बजे की बजाय 15.00 बजे अर्थात् 15 मिनट विलंब से पहुंचेगी।
9. ट्रेन नंबर 09508 अमरेली-वेरावल अपने निर्धारित समय अमरेली स्टेशन से 12.10 बजे की बजाय 12.25 बजे अर्थात् 15 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी तथा वेरावल स्टेशन पर अपने वर्तमान निर्धारित समय 17.20 बजे की बजाय 17.25 बजे पहुंचेगी।
10. ट्रेन नंबर 09296 देलवाडा-वेरावल अपने निर्धारित समय देलवाडा स्टेशन से 08.15 बजे की बजाय 08.00 बजे अर्थात्त 15 मिनट पहले प्रस्थान करेगी तथा वेरावल स्टेशन पर अपने वर्तमान निर्धारित समय 11.15 बजे की बजाय 11.20 बजे पहुंचेगी।